{"_id":"5734d6ee4f1c1b9010919d7d","slug":"suspects-and-demanded-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों पर कार्रवाई करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धों पर कार्रवाई करने की मांग
ब्यूराे/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 13 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने बाबाओं के वेष में घूम रहे संदिग्धों पर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि कुछ संदिग्ध लोग बाबाओं के वेष में घूमकर लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने धर्म के नाम पर सीधी साधी जनता को ठगने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें जिले से बाहर करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी, महेश नाथ, हरीश साह, कैलाश परिहार आदि थे।
विज्ञापन