{"_id":"68cadb238f1544fcdb024a7e","slug":"suraj-and-laxman-contest-for-the-post-of-chamber-of-commerce-president-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118601-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए सूरज और लक्ष्मण में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए सूरज और लक्ष्मण में टक्कर
Wed, 17 Sep 2025 09:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। आगामी 21 सितंबर को होने वाले नगर व्यापार मंडल चुनाव के लिए तीन पदों पर सीधी टक्कर तय हो गई है। जबकि अन्य तीन पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन हो गया है।
बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई थी। इससे पूर्व प्रत्याशियों की ओर से भरे गए नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ईश्वरी दत्त पांडेय का नामांकन निरस्त हो गया। अब अध्यक्ष पद के लिए सूरज जोशी और लक्ष्मण सिंह मेहरा में सीधी टक्कर है। उपाध्यक्ष के लिए हेमंत बिष्ट और गिरीश बिष्ट, सचिव पद के लिए देवेंद्र अधिकारी और चंदन चौधरी आमने-सामने हैं। महिला उपाध्यक्ष पर माया गढि़या, कोषाध्यक्ष पद आलोक साह और सह सचिव पद पर योगेश पूना निर्विरोध चुने गए हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री अनिल कार्की, चुनाव पर्यवेक्षक हरीश सोनी, चुनाव अधिकारी राजेंद्र परिहार, रमेश तिवारी, किशन सोनी, गोविंद जगाती आदि मौजूद रहे।