फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sumharh Hadasa

सुमगढ़ हादसे को याद कर शरीर में पैदा हो जाती है सिहरन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sumharh Hadasa
बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के सुमगढ़ में दस वर्ष पूर्व हुए हृदयविदारक हादसे को आज भी जिले के लोग नहीं भूल पाए हैं। इस हादसे की याद जेहन में आते ही सिहरन पैदा हो जाती है। इस हादसे में 18 मासूम स्कूली बच्चों की जान चली गई थी।
विज्ञापन

बरसात के सीजन में कहीं भी बादल फटने की घटना होने पर 18 अगस्त 2010 का वह मनहूस दिन याद आ जाता है, जिस दिन सुमगढ़ में बादल फटने के कारण सरस्वती शिशु मंदिर का भवन मलबे से पट गया था। जिससे 18 मासूम बच्चों को काल कवलित होना पड़ा था। हादसे के बाद कुछ समय तक शोक, संवेदनाओं का दौर चला। परिजनों को राहत राशि दी गई। हर साल हादसे की बरसी पर बच्चों की याद में स्थापित स्मृति स्तंभ पर श्रद्धांजलि दी जाती है लेकिन इन मासूमों के माता-पिता और परिजनों के दिल के घाव आज भी हरे हैं। वह घटना को भूल नहीं पाते।
विज्ञापन

बचपन मलबे में हो गया दफन
प्रीति कुमल्टा (6) दीपा कुमल्टा (8), योगिता मिश्रा (7), भारती जोशी (6), खुशबू जोशी (5), उर्मिला मिश्रा (10), नेहा दानू (7), मनीषा दानू (5), प्रेमा (5), चंद्रशेखर जोशी (6), पंकज दानू (5), रमेश सिंह गड़िया (8), मुन्ना टाकुली (7), तारा सिंह कुमल्टा (8), गौरव मिश्रा (4), मोहित चंद्र जोशी (5), खीम सिंह (6), करन पाठक (5)
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट विकासखंड अति संवेदनशील
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में आपदा की दृष्टि से कपकोट विकासखंड अति संवेदनशील है। कपकोट में बादल फटने की घटनाएं सामने आती रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार 2005 में कपकोट के सुडिंग में बादल फटने से तीन लोग मारे गए थे। 2013 में पोथिंग में बादल फटने से तीन लोग मारे गए। 2013 में कपकोट के बमसेरा में बादल फटने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed