फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Subsidized fodder in 29 Centres

Bageshwar News: 29 केंद्रों में निशुल्क मिल रहा पशुओं का चारा बीज

Sat, 05 Apr 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 05 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Subsidized fodder in 29 Centres
बागेश्वर। पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। जिले के 29 पशु अस्पताल और पशु सेवा केंद्रों में चारा बीज का वितरण शुरू हो गया है। विभाग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर खत्म होने तक मक्का और ज्वार बीज का वितरण करेगा। पशुओं के लिए कीड़े मारने की दवा भी सरकारी दर पर उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के केंद्रीय भंडार में खरीफ सीजन के लिए चारा बीज के रूप में 124 क्विंटल मक्का और 43 क्विंटल ज्वार पहुंचा था। विभाग की ओर से 11 पशु अस्पतालों और 18 पशु सेवा केंद्रों में बीज उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

पशुपालक आधार कार्ड और पशुओं के टैग नंबर के साथ समीपवर्ती पशु अस्पताल से निशुल्क बीज प्राप्त कर सकते हैं। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल तिवारी ने बताया कि न्यूनतम दो किलो मक्का और आधा किलोज्वार का बीज दिया जा रहा है। यह बीज ढाई नाली के खेत के लिए पर्याप्त है। अधिक पशु पालने वालों के लिए यह मात्रा बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने पशुपालकों से जल्द से जल्द अपने समीपवर्ती केंद्र में जाकर चारा बीज हासिल करने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed