{"_id":"39ccf1b9338cdafd5dca506b295de60f","slug":"students-will-sit-exams-in-25-centers-mat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 केंद्रों में चटाई में बैठकर परीक्षा देंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 केंद्रों में चटाई में बैठकर परीक्षा देंगे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से आगामी तीन मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बागेश्वर के 29 परीक्षा केंद्रों में जहां परीक्षार्थी फर्नीचर में बैठकर परीक्षा देंगे वहीं 25 केंद्रों के परीक्षार्थियों को चटाई पर बैठकर परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षा में कुल 10,040 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में कुल 5622 छात्र-छात्राएं हैं। इनमें संस्थागत 5368 और व्यक्तिगत के 254 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इंटर में 4418 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें 3991 संस्थागत और 427 व्यक्तिगत शामिल हैं। परीक्षाओं के लिए कुल 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक छात्र संख्या वाला केंद्र विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा है। इस केंद्र में 427 छात्र परीक्षा देंगे। राजकीय बालिका इंटर कालेज ऐठाण सबसे कम छात्र संख्या वाला केंद्र है। इस केंद्र में 68 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सबसे दूरस्थ परीक्षा केंद्र राइंका बदियाकोट है। परीक्षाओं के लिए बनाए गए सभी केंद्रों में छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। 25 केंद्रों के परीक्षार्थियों को चटाई में बैठकर परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
54 केंद्रों में से 29 केंद्रों में फर्नीचर की पूरी व्यवस्था है। परंतु 25 केंद्रों में फर्नीचर पूरा नहीं है। ऐसे केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए चटाइयों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
- रमेश चंद्र आर्य, सीईओ, बागेश्वर