फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students' talks with the administration failed, protest starts once again

प्रशासन से छात्रों की वार्ता विफल, एक बार फिर धरना शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Students' talks with the administration failed, protest starts once again
बागेश्वर महाविद्यालय में कोविड सेंटर के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर डिग्री कॉलेज में कोविड सेंटर बनाने का विरोध कर रहे छात्रों से प्रशासन की वार्ता विफल हो गई। छात्रों ने बुधवार से एक बार फिर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन डिग्री कॉलेज के नए भवन में कोविड केयर सेंटर का निर्माण करा रहा है। करीब एक महीने से छात्र इसका विरोध कर रहे हैं। दीपावली के चलते छात्रों ने धरना स्थगित कर दिया था। बुधवार से छात्रों के फिर से धरने में बैठने के एलान के बाद सुबह एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी डिग्री कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों के सामने अपना पक्ष रखा। अधिकारियों का कहना था कि कोविड सेंटर नए भवन में बनाया जा रहा है। इससे कॉलेज और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

छात्र कोविड सेंटर बनाने का प्रस्ताव निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे। विद्यार्थियों का कहना था कि कोविड सेंटर बनाने से कॉलेज की व्यवस्थाओं पर असर पड़ेगा। गतिविधियां प्रभावित होंगी। विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छात्रों ने कोविड सेंटर हटाने तक आंदोलन जारी रखने का एलान कर दिया और कॉलेज परिसर के बाहर धरने में बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ता में प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मण सिंह देव, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, उप सचिव अर्जुन थापा, गोविंद चंदोला, कोषाध्यक्ष सचिन कठायत, एनएसयूआई नेता अनिल नयाल, हिमांशु जोशी, रवींद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed