{"_id":"599b13e84f1c1bde6e8b4637","slug":"students-hoist-the-effigy-of-higher-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
- उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए, बीएससी और बी.कॉम में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी कर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। बाद में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव किया और कक्ष में ही कुछ देर के लिए धरना दिया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने कहा कि बागेश्वर महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम में 60 प्रतिशत अंक वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। कुछ समय पूर्व छात्रों द्वारा आंदोलन करने पर क्षेत्रीय विधायक ने भी इसमें शीघ्र उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया था, लेकिन प्रवेश की अंतिम तिथि तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। इसके बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी कर प्राचार्य का पुतला फूंका और बाद में प्राचार्य कक्ष में ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन करने वालों में मानसी पंत, रश्मि जोशी, सुनीता जोशी, रिया बलसूनी, रंजना पांडे, नेहा, कमल, युवराज, तारा सिंह, पृथ्वीराज सिंह, रोहित सिंह, जीवन कुमार, नरेश कुमार, संतोष कुमार, नरेश कुमार, मनीष कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
महाविद्यालय की सभी कक्षाओं में निर्धारित सीटें हैं। विश्वविद्यालय स्तर से ही सीटें निर्धारित हैं। इन सीटों पर मेरिट के अनुसार प्रवेश हो चुका है।
- डॉ. एससी पंत, प्राचार्य, पीजी कॉलेज बागेश्वर।