फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Student should Bageshwar canteen

बागेश्वर छात्रसंघ को चाहिए कैंटीन

Tue, 19 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 19 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Student should Bageshwar canteen
बागेश्वर में ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

कपकोट (बागेश्वर)। चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय परिसर में कैंटीन की सुविधा न होने के कारण छात्र-छात्राओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। छात्रसंघ ने प्राचार्य से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कॉलेज परिसर में शीघ्र कैंटीन खुलवाने की मांग की है। 

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. केके पंत को दिए ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि कॉलेज परिसर में कैंटीन की सुविधा न होने के कारण छात्र-छात्राओं को चाय, नाश्ता, भोजन के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसमें खास तौर छात्राओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सड़क पर वाहनों की काफी आवाजाही काफी रहती है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार से दौड़ने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्राचार्य से कैंटीन की स्थापना शीघ्र करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष भरत कोरंगा, महासचिव प्रकाश जोशी, एनएसयूआई के जिला सचिव नरेंद्र सिंह गढ़िया, ब्लॉक सचिव सुरेंद्र कोरंगा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष दयाल दानू, कमल शाही, रंजना तिरुवा, सुमन, प्रियंका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed