{"_id":"5856cfff4f1c1be20ac0612c","slug":"student-award-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनों की उड़ान में बच्चों ने भरा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनों की उड़ान में बच्चों ने भरा रंग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थी पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। मॉडल स्कूल नौघर में ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुई। मुख्य अतिथि विधायक चंदन दास ने कहा कि सपनों की उड़ान प्रतियोगिता बच्चों के उत्साहवर्धन में रंग लाएगी। उन्होंने बच्चों से रचनात्मक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विधायक दास ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। बच्चे अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत करेंगे तो उनके सपने साकार होंगे। उन्होंने कहा कि गरुड़ विकास खंड के विभिन्न प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में तैनात शिक्षक मेहनत से बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों की मेहनत ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान में देखने को मिल रही है। समूहगान जूनियर वर्ग में शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाईस्कूल भगरतोला प्रथम, प्राथमिक वर्ग में मॉडल स्कूल पिंगलों, मैट्रिक मेला में जूनियर हाईस्कूल मटेना प्रथम, जूनियर हाईस्कूल रौल्याणा द्वितीय, नवाचारी कार्यकलाप में जूनियर हाईस्कूल मटेना प्रथम, जूनियर हाईस्कूल भगरतोला तृतीय, जबकि नवाचारी क्रियाकलाप में प्राथमिक अयारतोली प्रथम, प्राथमिक विद्यालय नौघर द्वितीय, बाल शोध में जूनियर मटेना प्रथम, शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाईस्कूल द्वितीय।
विज्ञापन
लोकनृत्य में जूनियर वर्ग में जूनियर हाईस्कूल चौरसों प्रथम, क्विज प्रतियोगिता में सीआरसी भिलकोट प्रथम, बाल शोध सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर चौरसों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहां जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, गोदावरी आर्या, प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पंत, जेपी कुनियाल, बीईओ चंपा आर्या आदि ने विचार रखे।