{"_id":"68e01d3dd4d5421ee20ad7d4","slug":"strengthen-the-countrys-economy-by-promoting-indigenous-products-ajay-tamta-bageshwar-news-c-232-1-ha11012-134610-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को करें मजबूत : अजय टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को करें मजबूत : अजय टम्टा
Sat, 04 Oct 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सिमकनी मैदान में सहकारिता विभाग की ओर से सात दिवसीय कृषि मेला शुरू हो गया है। मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर उन्हें बाजार दिलाना है।
शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा और डीएम आलोक कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि नौ अक्तूबर तक चलने वाले इस मेले में सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों, समूहों सौर संगठनों को अपने उत्पादों को विक्रय करने का अवसर मिलेगा। विधायक मनोज तिवारी ने भी मेले के आयोजन की सराहना की। इस दौरान दर्जाधारी राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, पूर्व चेयरमैन डीसीबी ललित लटवाल, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, संयुक्त निबंधक सहकारी समितियों नीरज बेलवाल,महाप्रबंधक मनोहर भंडारी, सहायक निबंधक रोहित कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।