फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Staying together here we go to the forest ...

सब मिलकर रहना यहां पर हम वन जाइयां...

Fri, 29 Sep 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 29 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Staying together here we go to the forest ...
बागेश्वर की रामलीला में राम वन गमन का दृश्य।  - फोटो : amar ujala

श्री रामलीला कमेटी की ओर से नगर में चल रही रामलीला मंचन देखने भारी भीड़ जुटने लगी है। शुक्रवार रात राजा दशरथ की आज्ञा पाकर श्रीराम ने लक्ष्मण और सीता के साथ 14 बरस के लिए वन के लिए प्रस्थान किया।

विज्ञापन


उन्होंने सब मिलकर रहना यहां पर हम वन जाइयां... चौपाई गाकर सबको भावविभोर कर दिया। यहां तीनों के तमसा नदी के तट पर निवास करने, केवट से नाव मंगाने और सुमंत को अयोध्या भेजने के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया।  
विज्ञापन


शुक्रवार रात रामलीला भवन में चल रही रामलीला में राजा दशरथ द्वारा राम को 14 बरस का वनवास देने, राम-कैकेई, राम-कौशल्या, लक्ष्मण-सुमित्रा संवाद, राम-सीता संवाद का खूबसूरत मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवट ने चौपाई में नाथ कुशल पद पंकज देखे भयउ भाग्य मम जन लेखे... गाई। जवाब में राम ने केवट से रागिनी में सुनो तुम खेवनहार हमें जाना है पल्ली पार... कहा।

दशरथ की अदाकारी शंकर लाल साह, राम मनोज पांडे, कैकेई पूरन भट्ट, मंथरा मुन्ना पांडे, कौशल्या सूरज बिष्ट, सुमित्रा संजय पांडे जबकि केवट की किरदारी नवीन साह ने निभाई।


वहां दीप लाल साह, मनोज कपकोटी, कमेटी के अध्यक्ष महेश पंत, सचिव पुनीत साह, नवीन साह, हेमंत साह आदि थे। अदाकारों का मेकअप कैलाश कर्म्याल और सुंदर आर्ट, ड्रेसिंग व्यवस्था भास्कर नेगी और एडवोकेट मनोज जोशी देख रहे हैं।हारमोनियम पर प्रेम राम और तबले पर विशाल कुमार संगत दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed