फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   State Teachers' Union expelled 12 teachers from the organization

Bageshwar News: राजकीय शिक्षक संघ ने 12 शिक्षकों को किया संगठन से निष्कासित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
State Teachers' Union expelled 12 teachers from the organization
बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ ने चॉकडाउन का समर्थन नहीं कर रहे शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जिले के 12 शिक्षकों को संगठन से निष्कासित कर दिया है। भविष्य में भी संगठन की नीतियों और कार्यों का विरोध करने पर इसी तरह की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के पद पर सीधी भर्ती का विरोध, पदोन्नति आदि मांगों को लेकर राशिसं का चॉकडाउन जारी है। संगठन के जिला मंत्री देवेंद्र मेहता ने बताया कि जिले में 643 शिक्षक संघ से जुड़े हुए हैं। इनमें 631 आंदोलन में भागीदारी कर रहे हैं, जबकि 12 शिक्षक आंदोलन को समर्थन नहीं दे रहे थे। इसकी सूचना प्रांतीय कार्यकारिणी को भेजी गई थी। प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर इन शिक्षकों को संगठन से पृथक करने का आदेश जारी किया गया है। निष्कासित किए गए शिक्षकों में सात गरुड़ विकासखंड, तीन कपकोट और दो बागेश्वर से संगठन के सदस्य हैं।
विज्ञापन


हड़ताल से प्रभावित हो रही स्कूलों की पढ़ाई
बागेश्वर। शिक्षकों की हड़ताल से माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई और अन्य गतिविधियां प्रभावित हो गई हैं। आगामी दिनों में शिक्षक संघ ने आंदोलन को तेज करने का एलान किया है। इससे परेशानी बढ़ने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत 18 अगस्त से शिक्षक चॉकडाउन हड़ताल पर हैं। राजकीय शिक्षक संघ ने आगामी 25 अगस्त को खंड कार्यालय, 27 अगस्त को जिला कार्यालय और 29 अगस्त को मंडल कार्यालय में शिक्षक पूर्ण कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed