फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   State Spokesperson demands action on bully

प्रदेश प्रवक्ता को धमकाने वाले पर कार्रवाई की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
State Spokesperson demands action on bully
बागेश्वर में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और उसके परिवार वालों के खिलाफ गाली गलौज, अश्लील भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर कांग्रेसियों में गुस्सा है। कांग्रेस की जिला कमेटी ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन भेजकर धमकी देने वाले के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार दीपिका के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि नंदीगांव निवासी युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरीश रावत के साथ क्षेत्र के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने अश्लील भाषा का प्रयोग किया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने प्रवक्ता के घर जाकर उनकी बूढ़ी माता और भाभी को भी धमकाया। पीड़ित ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इसके बावजूद अब तक दोषी के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल से संबंध होने के कारण मामले को लटकाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी से प्रकरण की जांच कर जल्द दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और पीड़ित प्रदेश प्रवक्ता को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी, महेश पंत, उमेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed