फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SSB Team Will Escales Mount Thelu

एसएसबी का दल 6002 मीटर की ऊंचे माउंट थेलू पर सितंबर में करेगा चढ़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
SSB Team Will Escales Mount Thelu
उत्तरकाशी का थेलू पर्वत। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का 30 सदस्यीय दल सितंबर प्रथम सप्ताह में उत्तरकाशी के गंगोत्री ग्लेशियर में स्थित 6002 मीटर ऊंचे थेलू पर्वत पर चढ़ाई करेगा।
विज्ञापन

एसएसबी के उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के कारण दो वर्ष तक पर्वतारोहण पर विराम था। अब हालात सामान्य होने पर भविष्य के लिए युवा पर्वतारोहियों को तैयार किया जा रहा है। अगले वर्ष आठ हजार मीटर ऊंची चोटी पर पर्वतारोहण अभियान संचालन करना है। उससे पहले थेलू पर्वत पर पर्वतारोहण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

तीस सदस्यीय दल के दस सदस्यों ने पहले भी थेलू पर्वत का आरोहण किया है। पर्वतारोहण शाखा में कार्यरत एवरेस्टर सुबोध कुमार चंदोला दल के लीडर होंगे। उन्होंने पूर्व में भी कई अभियान सफल कराए हैं। बताया है कि पर्वतारोहण दल को एक सितंबर को एसएसबी के ग्वालदम स्थित पर्वतारोहण शाखा से राष्ट्रीय और बल का ध्वज देकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचार और चिकित्साकर्मी भी होंगे शामिल
बागेश्वर। एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार पर्वतारोहण दल में चिकित्साधिकारी, संचार कर्मी भी शामिल रहेंगे। संचार कर्मी एसएसबी मुख्यालय दिल्ली, रानीखेत और ग्वालदम से अभियान दल का संपर्क बनाए रखेंगे। ग्वालदम स्थित पर्वतारोहण शाखा के पर्वतारोहियों ने अब तक माउंट नंदादेवी, माउंट नुन, माउंट कामेट, माउंट बंदरपूंछ, माना पर्वत, माउंट जागिन, सतोपंथ, एवरेस्ट, हुनमाटिब, त्रिशूल, कामेट, सैफी, माउंट गंगोत्री, भागीरथी का सफलतापूर्वक आरोहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed