फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sports Meet Kicks off In Bageshwar

प्रियांशु, अनीता, जगदीश और भूमिका ने जीती दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sports Meet Kicks off In Bageshwar
बागेश्वर में मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन जयेंद्र - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विद्याभारती से संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों की दो दिनी संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को नुमाइशखेत मैदान में हुआ। 100 मीटर दौड़ के शिशु वर्ग में खेती, बाड़ेछीना के प्रियांशु आर्या और कौसानी की अनीता ने बालक और बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। बाल वर्ग के बालकों की दौड़ झुपुलचौंरा के जगदीश राणा और सोमेश्वर की भूमिका तिवारी ने जीती।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन जयेंद्र सिंह ने मशाल जलाकर किया। विशिष्ट अतिथि डीएफओ हिमांशु बागरी थे। प्रतियोगिता में बागेश्वर और अल्मोड़ा संभाग में संचालित विभिन्न विद्यालयों के 275 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। चार सितंबर को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता संपन्न होगी।
विज्ञापन

संकुल प्रमुख रमेश सिंह असवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में दौड़ के अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला क्षेपण, चक्का क्षेेपण, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं होंगी। संचालन भतरौंजखान के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने किया। वहां पर जिला संघ चालक रणजीत सिंह भंडारी, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, सभासद नवीन कुमार, हरीश बिष्ट, संभागीय खेलकूद प्रमुख कैलाश भट्ट, हरीश मेहता, ललित मोहन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed