{"_id":"57f002864f1c1bb61b573f3e","slug":"sports-in-the-udyamsthal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमस्थल और सिरालागांव बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमस्थल और सिरालागांव बने चैंपियन
ब्यूरो, अमर उजाला दुगनाकुरी (बागेश्वर)।
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के उद्यमस्थल में खेलकूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगनाकुरी (बागेश्वर)। दियाली उद्यमस्थल के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। प्राथमिक में उद्यमस्थल और सब जूनियर वर्ग में सिरालागांव चैंपियन रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सिमगड़ी के जिला पंचायत सदस्य बहादुर राम ने किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के प्राथमिक 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में एसवीएम रीमा के कृष्ण सिराला, बालिका में सनेती की दीपा रावत, 400 मीटर दौड़ में हिमांशु पपोला, किरन, सुलेख में लक्की गढ़िया पहले स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कमल कुमार, चांदनी, 600 मीटर में लक्ष्मण, पूजा, सुलेख, लंबीकूद में कमल कुमार, चांदनी, प्रदेश मानचित्रण में कुंदन राम विजेता रहे।
विज्ञापन
सभी विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बलवंत भौंर्याल ने पुरस्कृत किया। समन्वयक, खेल संयोजक नरेंद्र गिरी गोस्वामी की देखरेख में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान बहादुर सिंह, हेम पाठक, हरकिशन साह, कृष्णकुमार गोस्वामी, आशा जोशी, नरेंद्र नेगी, आशा जोशी, जगदीश रावत, दीवान गोस्वामी, वीना कुमारी, किरन गुरुरानी थे।
विज्ञापन