{"_id":"f044f3091b9ac8309b1a4540c4022aee","slug":"sports-and-youth-welfare-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कल्याण विभाग के खेलकूद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कल्याण विभाग के खेलकूद
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण विभाग की ओर से यहां राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में अंडर 16 बालक, बालिका वर्ग की ओपन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, मंडलसेरा, कठायतबाड़ा की टीमें विजयी रही।
विज्ञापन
बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ने कठायतबाड़ा की टीम को पराजित किया। बालक वर्ग में कठायतबाड़ा की टीम विजेता, केंद्रीय विद्यालय की टीम उप विजेता रही। कबड्डी में मंडलसेरा की टीम ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को पराजित किया।
विज्ञापन
महिलाओं की ओपन खो-खो प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें कठायतबाड़ा की टीम विजेता, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की टीम उप विजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल थे। उन्होंने विजेता, उप विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी शांतिप्रकाश आर्य, गणेश धपोला, नैन सिंह भाकुनी, देवी दत्त पांडे, संजीव खेतवाल, मंजू राणा, कविता दफौटी, विजय पाल, नीरज पांडे, कमल मटियानी, ललित नेगी, भुवन हरड़िया आदि थे।
28 बीजीएस6/ बागेश्वर में हुई मंगल दलों की खो-खो प्रतियोगिता।