फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Specialist doctor will send to district headquarters: CM

जिला मुख्यालयों पर भेजेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक: सीएम

Thu, 15 Nov 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 15 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Specialist doctor will send to district headquarters: CM
बगेश्वर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही सरकार जिला मुख्यालयों पर विशेषज्ञ चिकित्सक भेजेगी। हर ब्लॉक को नई 108 एंबुलेंस मिलेगी। उन्होंने बागेश्वर को भी जल्द एयर एंबुलेंस की सेवा देने का भरोसा दिया।  

सीएम रावत बुधवार को करीब दस बजे बागेश्वर पहुंचे। यहां नुमाईशखेत में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के क्रम में आवास निर्माण कराए जा रहे हैं। नई 108 एंबुलेंस आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। बागेश्वर समेत अन्य जिला मुख्यालयों पर जल्द आईसीयू की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बागेश्वर में भी एयर एंबुलेंस की सेवा देने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसका नतीजा है कि भ्रष्टाचारी जेल में हैं। योजनाओं की लागत कम हो रही है। इस दौरान उन्होंने सरकार की नगर विकास की योजनाओं का खाका पेश किया। कहा कि सरकार ने निकायों के विकास के लिए बजट तीन गुना बढ़ाया है। बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, सीवर निर्माण आदि योजनाओं पर काम किया जा रहा है। परिसीमन के बाद निकाय में शामिल हुए नए क्षेत्रों को अगले 10 सालों तक कर नहीं देना होगा। सीएम ने भाजपा के अध्यक्ष और वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कुमाऊंनी में सभा को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां और कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान बागेश्वर के भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी कुंदन सिंह परिहार, कपकोट के गिरीश जोशी, कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, चुनाव प्रभारी पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सुबोध साह, जिला अध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, नगर अध्यक्ष प्रकाश साह, जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, सुरेश कांडपाल, टेक चंद्र कपूर, मनोज ओली, गिरीश परिहार, बसंत बल्लभ पांडे, गोविंद टंगड़िया, गिरीश खेतवाल, सुरेश सोनियाल, गोविंद दानू, सुनील भंडारी, विक्रम शाही, जगदीश कालाकोटी आदि थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed