फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Special monitoring of sensitive examination centers will

संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की होगी विशेष निगरानी

Sat, 27 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 27 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए छापामारी अभियान चलाएं। संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष रूप से निगरानी जरूरी है। परीक्षा के दौरान कोई भी कक्ष निरीक्षक मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकेगा। यह बात जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कही।

विज्ञापन

सीईओ कार्यालय सभागार में आयोजित प्रधानाचार्यों की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम भूपाल सिंह मनराल ने कहा कि बोर्ड परीक्षा कराना चुनौतीपूर्ण कार्य है। नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस संवेदनशील होकर कार्य करें। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के बैठने के साथ ही बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी जवानों की तैनाती के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने परीक्षा शुरू करने से समाप्त होने तक सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 10040 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाओं के लिए 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 10 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं।
विज्ञापन

बैठक में उपजिलाधिकारी बागेश्वर फिंचाराम चौहान, कपकोट के आरएस टोलिया, कांडा रेखा कोहली, गरुड़ के रवींद्र सिंह बिष्ट, डीएसपी धनीराम, जिला शिक्षाधिकारी आकाश सारस्वत, खंड विकास अधिकारी गरुड़ गोविंद सिंह बोरा, कपकोट के बीसी पंत, तहसीलदार कपकोट मदन सिंह बिरोड़िया सहित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed