फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SP removes station in-charge of Kapkot, inspector line spot

एसपी ने कपकोट के थाना प्रभारी को हटाया, दरोगा लाइन हाजिर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
SP removes station in-charge of Kapkot, inspector line spot
बागेश्वर। कपकोट में व्यापारी के घर में घुसकर मारपीट की घटना सामने आने के बाद पुलिस पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने कपकोट के थाने के प्रभारी निरीक्षक तिलक राम वर्मा को हटा दिया है। उन्हें जिला मुख्याल के डीसीआर में तैनात कर दिया है। उनके स्थान पर बैजनाथ के थाना प्रभारी कैलाश सिंह बिष्ट को कपकोट का थाना प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पुलिस कार्यालय में अटैच उप निरीक्षक अकरम अली को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसआई के खिलाफ मजदूरों को डराने-धमकाने की शिकायत जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिवार ने एसपी से की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को कपकोट निवासी राजेंद्र प्रसाद ने कपकोट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सोमवार की रात कपकोट थाने का सिपाही पवन कुमार उनके घर में घुस गया। उसने उनके साथ मारपीट की। बीच बचाव करने मां सरस्वती देवी आई तो वह धक्का लगने से गिरकर चोटिल हो गईं। उनके भाई खुशाल राम और प्रकाश चंद्र को भी सिपाही ने मारा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को मंगलवार को ही निलंबित कर दिया था। उसके खिलाफ कपकोट थाने में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट की गई है। एसपी ने उप निरीक्षक पंकज जोशी को बैजनाथ का थाना प्रभारी नियुक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed