फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Soon, oxygen generation plant will be set up in CHC

जल्द ही सीएचसी में लगेंगे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Soon, oxygen generation plant will be set up in CHC
बागेश्वर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि जल्द ही प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों की तुलना में डेढ़ गुना अधिक टेस्टिंग हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को बागेश्वर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट नहीं होते थे। बागेश्वर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगने जा रहा है। अब प्रत्येक सीएचसी में भी ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाया जाएगा। इससे ऑक्सीजन के लिए बाहर तो क्या, जिला मुख्यालय पर भी निर्भरता नहीं रहेगी। सीएम ने कहा कि पहले कई अस्पतालों में ईसीजी, अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होती थी। प्रदेश सरकार ने इसकी व्यवस्था की है। प्रदेश के अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

गांवों में टेस्टिंग न होने सके सवाल पर सीएम ने कहा कि राज्य कोविड टेस्टिंग के मामले में अन्य राज्यों से आगे हैं। यहां अन्य राज्यों की तुलना में डेढ़ गुना अधिक टेस्टिंग हो रही है। सूबे में रोज 30 से 35 हजार लोगों की टेस्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में वैक्सीन युवाओं को लगाई जा रही है। इससे नीचे की उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। गांवों में भी वैक्सीनेशन किया जाएगा। गांवों में दवा के किट बांटे जा रहे हैं। गांवों में प्रधान के नेतृत्व में समूह का गठन किया जा रहा है। समूह में महिला मंगल दल की सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम शामिल रहेगी। यह समूह गांवों में लोगों को कोविड इलाज की सुविधा दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed