{"_id":"5aef45984f1c1be2798b8157","slug":"son-killed-father-in-kausani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की गर्दन काटकर बेटे ने की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की गर्दन काटकर बेटे ने की निर्मम हत्या
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sun, 06 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
पिता के हत्यारे बेटे की कौसानी पुलिस बयान लेती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ थाना क्षेत्र में मल्ला भिलकोट में रविवार को बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता की गर्दन काट डाली। पिता की निर्मम हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने देर शाम कौसानी के निकट चनौदा से गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र बैजनाथ के मल्ला भिलकोट निवासी सेवानिवृत्त सैनिक रघुवीर सिंह किरौला (65) रविवार की दोपहर अपने आंगन में गेहूं की मढ़ाई की तैयारी कर रहे थे।
उन्होंने बेटे चंदन सिंह (31) से गेहूं की मढ़ाई में सहयोग करने को कहा तो बेटे ने इनकार कर दिया। इसे लेकर बाप-बेटे में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई की बेटा आपा खो बैठा और उसने कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन काट दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त रघुवीर सिंह की पत्नी देवकी देवी गेहूं काटने के लिए खेत में गई हुई थी।
विज्ञापन
बेटे द्वारा पिता की हत्या की खबर से गांव में दहशत फैल गई। इस बीच, मृतक की पत्नी भी घर पहुंच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों ने शाम करीब छह बजे घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भूपेेंद्र पंचपाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी बेटे को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी। देर शाम कौसानी के थानाध्यक्ष एसएस नयाल, एसआई हरीश चौधरी, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और संजय ने अभियुक्त को कौसानी के पास चनौदा से गिरफ्तार कर लिया।
एसडीएम सुुंदर सिंह और कानूनगो त्रिभुवन बोरा ने भी घमौका मुआयना किया। एसडीएम ने बताया कि मृतक के दूसरे बेटे चमन सिंह की तहरीर पर चंदन सिंह के खिलाफ बैजनाथ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है।
बेटे के सनकीपन के चलते नहीं करवाई शादी
गरुड़ (बागेश्वर)। पूर्व फौजी रघुवीर सिंह किरौला का हत्यारा बेटा चंदन बपचन से ही गुस्सैल है। हत्यारे की मां देवकी किरौला ने बताया कि बेटे के इसी गुस्सैल स्वभाव की वजह से उसकी शादी भी नहीं करवाई। वह घर के काम में भी सहयोग नहीं करता था। देवकी देवी ने बताया कि अगर वह खेत में गेहूं काटने नहीं गई होती तो शायद उनके पति आज जिंदा होते।
कहा कि उसकी आदत के चलते परिवार वाले भी उससे कम ही बोलते थे। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। एक बेटा चमन सिंह घर पर ही परिवार से अलग रहता है। दूसरा बेटा गोविंद सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। आरोपी चंदन सिंह मां-बाप के साथ घर पर रहता है। गांव वालों का कहना है कि वे लोग भी उससे बोलने में डरते थे। उन्होंने बताया कि मृतक रघुवीर सिंह सरल स्वभाव के थे।