{"_id":"5786744a4f1c1b1b0813ef1d","slug":"solutions-to-the-problems-of-early-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय की समस्याओं का जल्द हो समाधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय की समस्याओं का जल्द हो समाधान
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एबीवीपी ने पीजी कॉलेज बागेश्वर की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। परिषद के छात्रों ने प्रवक्ताओं की नियुक्ति सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में एबीवीपी के छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में प्राध्यापकों की नियुक्ति, सीटों का निर्धारण, पेयजल, सफाई आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए परिषद के जिला संयोजक विशाल नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र में बागेश्वर महाविद्यालय की अनदेखी की जा रही है।
कहा कि पिछले वर्ष महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास के नेतृत्व में आंदोलन किया गया था। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं निकाला गया। छात्र संघ अध्यक्ष हरीश मेहरा ने कहा कि महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। यदि इसी तरह उपेक्षा जारी रही तो परिषद आंदोलन छेड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में विभाग सह संयोजक आदर्श कठायत, नगर मंत्री कृष्णा फर्स्वाण, सचिव कमल नेगी, अंकित नगरकोटी, दीपक गस्याल आदि शामिल थे।
विज्ञापन