{"_id":"689257de21d9e7511f0229de","slug":"social-science-festival-will-be-celebrated-in-five-phases-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117647-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पांच चरणों में मनाया जाएगा सामाजिक विज्ञान महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पांच चरणों में मनाया जाएगा सामाजिक विज्ञान महोत्सव
Wed, 06 Aug 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अगस्त के पहले सप्ताह से अक्तूबर तक होने वाला महोत्सव पांच चरण में संपन्न होगा। विद्यालय से राज्य स्तर तक मॉडल, क्विज और भाषण प्रतियोगिता होगी। प्रत्येक स्तर के विजेताओं को प्रमाणपत्र और आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
सामाजिक विज्ञान महोत्सव के जिला समन्वयक डायट प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन अगस्त के पहले सप्ताह से अक्तूबर तक होगा। महोत्सव के तहत कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगेे। पहले चरण में विद्यालय स्तर में होने वाली प्रतियोगिता के तीन विजेता अगले सप्ताह से होने वाले संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिले के सभी 35 संकुल से तीन विजेता अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने वाले ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। सितंबर में जिला और अक्तूबर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन डायट में किया जाएगा जिसमें तीनों ब्लॉकों के नौ विजेता प्रतिभागी भाग लेंगे। संवाद
प्रतियाेगिताओं से होगा नेतृत्व क्षमता का विकास
डायट प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक विज्ञान विषयों जैसे भूगोल, इतिहास, नागरिकशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र के प्रति रूचि जगाना, स्थानीय और वैश्विक मुद्दों पर उनके समझने की शक्ति का विकास, सहयोग व नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। मॉडल और भाषण प्रतियोगिता 50-50 अंकों की जबकि क्विज 300 अंकों की होगी।