फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Snow Creates Mess

पिंडर घाटी में बर्फबारी के बाद बढ़ी लोगों की दुश्वारियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Snow Creates Mess
बागेश्वर के रिखाड़ी-वाछम सड़क पर बर्फ में फंसे वाहन को धक्का देकर निकालते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में पिछले पांच दिनों के दौरान हुई बारिश और बर्फबारी के बाद पिंडर घाटी में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ग्रामीण सड़कों पर बर्फ जमा होने से वाहन चालकों और यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल रास्ते भी बर्फ से ढंके होने के चलते दूरस्थ गांवों के लोगों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिंडर घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में 26 जनवरी तक लगातार बर्फबारी हुई। विनायक, धूर, बदियाकोट, खाती, वाछम, कुंवारी, बोरबलड़ा, किलपारा, सोराग आदि स्थानों के साथ कर्मी, झूनी, खलझूनी की पहाड़ियों पर अब भी बर्फ जमा है। कर्मी के विनायक से आगे रिखाड़ी-वाछम और बदियाकोट सड़क पर कई स्थानों पर बर्फ जमा है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर बर्फ में वाहन फंसकर फिसल रहे हैं। यात्रियों को बर्फ में फंसे वाहनों को निकालने के लिए धक्का लगाना पड़ रहा है। बर्फबारी के बाद लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ा है। पिंडर घाटी के अधिकांश गांव अब तक संचार सुविधा से नहीं जुड़ सके हैं। हालांकि बर्फबारी के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक हैं। किसानों का कहना है कि बर्फ से ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाली फसलों को लाभ मिलेगा। वहीं, कुछ फसलों को नुकसान होने का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed