फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Smile becomes sports stadium in Bageshwar

बागेश्वर में खेल स्टेडियम बना मुस्किल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Smile becomes sports stadium in Bageshwar
बागेश्वर। बागेश्वर में खेल स्टेडियम का सपना देख रहे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को जोरदार झटका लगा है। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने खेल स्टेडियम निर्माण कार्य के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है। खोली गांव में प्रस्तावित खेल स्टेडियम अब नहीं बन पाएगा। इधर खेल विभाग स्टेडियम निर्माण के लिए अन्यत्र भूमि की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन

बागेश्वर के खोली गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल था। जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर खोली गांव में खेल स्टेडियम के लिए कुल 3.991 हेक्टेयर भूमि का चयनित की गई थी। विभाग ने स्टेडियम निर्माण के लिए 24 करोड़ का प्रस्ताव बनाया था। स्टेडियम के साथ यहां छात्रावास और कार्यालय का निर्माण भी होना था। खेल विभाग के मुताबिक स्टेडियम बनाने को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान हो गई थी, लेकिन इस साल मई में केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को नॉन साइड स्पेसिक करार देते हुए निरस्त कर दिया। इस कारण कई सालों बाद भी बागेश्वर में स्टेडियम बनाने के सपने पर ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन

कोट
खोली गांव में खेल स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया है। अब दूसरी जगह जमीन की तलाश की जा रही है। बागेश्वर और गरुड़ के एसडीएम को इसकी जानकारी दे दी है। स्टेडियम बनाने के लिए कम से कम 200 नाली जमीन चाहिए। - विनोद सिंह वल्दिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed