फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Slow Bike Race: Fun and a message of road safety

स्लो बाइक रेस: मनोरंजन के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश

Mon, 13 Apr 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 13 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Slow Bike Race: Fun and a message of road safety
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागेश्वर। युवा पीढ़ी भले ही तेज रफ्तार में बाइक चलाने का शौक रखती हो लेकिन दोपहिया चलाने का असल कौशल संतुलन में है। धरमघर में इसी कौशल का प्रदर्शन करने के लिए स्लो बाइक रेस का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अंतिम स्थान हासिल करने वाले धीरज महर को विजेता घोषित किया गया।
इंटर कॉलेज कार्कीनगर आयोजित रेस का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। इसमें 15 बाइक और स्कूटी चालकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को केवल 100 मीटर की दूरी तय करनी थी।
विज्ञापन

प्रतिभागी को रेस स्टार्ट होने से समाप्त होने तक बाइक या स्कूटी से पैर नीचे नहीं टिकने देना था। कुछ रेसर शुरूआत करते ही बाहर हो गए। अधिकांश आधी दूरी तय कर लड़खड़ा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ऋतिक धानिक को दूसरा और केदार महर को तीसरा स्थान मिला। विजेता को तीन, उपविजेता को दो और तीसरा स्थान पर रहने वाले को एक हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।
प्रतियोगिता का आयोजन भगवान सिंह लसपाल, हिमांशु राठौर, विक्रम पांगती आदि के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed