फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Six sectors and two zones divided into the city area

छह सेक्टर और दो जोन में बांटा नगर क्षेत्र 

Fri, 12 Jan 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 12 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Six sectors and two zones divided into the city area
सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस के अधिकारियों की बैठक लेते एसपी।  - फोटो : amar ujala

13 जनवरी से शुरू हो रहे उत्तरायणी मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नगर क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस कप्तान महेश कुमार ने बताया कि शांति और सुरक्षा के लिहाज से नगर को छह सेक्टर और दो जोन में बांटा गया है। छह सेक्टरों में 18 सेक्टर मजिस्ट्रेेट अपने दायित्व निभाएंगे। मेले के लिए दो सीओ और 30 दरोगा तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


110 पुलिस के सिपाही, आईआरबी की दो और पीएसी की एक प्लाटून तैनात रहेगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में महिला और पुरुष बल तैनात रहेगा। नगर में डॉग स्क्वायड भी तैनात रहेगा। नगर के विभिन्न हिस्सों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए 20 सीसीटीवी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


इधर, एसपी ने बाद में अपने कार्यालय में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात सेक्टर पुलिस अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक कर समीक्षा की। एसपी ने सभी को निर्देश दिए कि वह शांति और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं होने दें। इसके लिए आपसी समन्वय स्थापित कर आवंटित सेक्टरों का भ्रमण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम एवं मेलाधिकारी श्याम सिंह राणा, एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह, सीओ कपकोट महेश जोशी, बागेश्वर वीर सिंह, तहसीलदार बागेश्वर दया चंद्र टम्टा, जिला अर्थ व संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, ईई विद्युत भास्करानंद पांडेय, डीएसओ जसवंत कंडारी सहित समस्त पुलिस सेक्टर अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed