{"_id":"6298ffcc8b42aa1c2e615864","slug":"sitting-arrangements-are-not-proper-in-bageshwar-hospital-bageshwar-news-hld4646663158","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज कराने आए मरीजों को बैठना पड़ रहा फर्श पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज कराने आए मरीजों को बैठना पड़ रहा फर्श पर
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में फर्श पर बैठकर जांच कराने के लिए बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद न्यू
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज कराने आते हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक अस्पताल में काफी भीड़ रहती है। अस्पताल में बैंचों की कमी के कारण मरीजों को जमीन पर बैठना पड़ता है। भीड़ अधिक होने पर मरीजों को नीचे बैठने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती है।
जिले के एकमात्र बड़े अस्पताल पर तीनों ब्लॉकों के अलावा चमोली और पिथौरागढ़ के सीमावर्ती गांवों से मरीज जांच कराने आते हैं। अस्पताल में मरीजों के बैठने के लिए गिनती के बैंच लगे हैं। बमुश्किल 15 से 20 लोग इन बैंच की सुविधा का लाभ उठा पाते हें। अधिकांश मरीजों को डॉक्टरों या जांच रिपोर्ट के इंतजार में जमीन पर बैठना पड़ता है। बृहस्पतिवार को भी जिला अस्पताल में कुछ ऐसा ही हाल दिखा। भीड़ अधिक होने के कारण जांच कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। बैंच कम होने के कारण दूर गांवों से आई अधिकांश महिलाएं फर्श पर बैठकर ही अपनी बारी का इंतजार करने लगीं।
जिला अस्पताल में बैंचों की कमी को दूर करने के लिए करीब 20 बैंच खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। डीएम इन दिनों अवकाश पर हैं। उनके आते ही अनुमोदन करवाकर बैंच क्रय करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर