फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Shubhankar Mauli welcomed in Bageshwar in 38th National Games

Bageshwar News: 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के स्वागत में उमड़े लोग, फोटो खिंचवाने की लगी होड़

Fri, 03 Jan 2025 04:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 03 Jan 2025 04:26 PM IST
सार

38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली का बागेश्वर जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह मौली के साथ फोटो खिंचवानी, सेल्फी लेने वालों की होड़ रही। मशाल छह जनवरी को जिला मुख्यालय पहुंचेगी।

विज्ञापन
Shubhankar Mauli welcomed in Bageshwar in 38th National Games
38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के स्वागत में उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए शुभंकर मौली (मोनाल) और मशाल तेजस्विनी इन दिनों विभिन्न जनपदों में जा रहे हैं। शुक्रवार को शुभंकर मौली का बागेश्वर जिले में पहुंचने पर भव्य  स्वागत किया गया। जगह-जगह मौली के साथ फोटो खिंचवानी, सेल्फी लेने वालों की होड़ रही। मशाल छह जनवरी को जिला मुख्यालय पहुंचेगी।

विज्ञापन


शुभंकर मौली के साथ तीन प्रचार रथ भी जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम आशीष भटगांई ने खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगामी पांच जनवरी तक प्रचार रथ तीनों विकासखंडों में मुख्य बाजाराें, सड़कों में घूमकर राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का प्रचार-प्रसार कर लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। डीएम भटगांई ने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने से यहां के युवा खिलाड़ियों को सीखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नव मतदाताओं को शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


इधर, नगर की सड़कों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौली को देखकर लोग काफी उत्साहित हुए। युवाओं ने शुभंकर के साथ फोटाे भी खिंचवाई। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़धिकारी किरन नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय, कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. हरीश दफौटी, कन्हैया वर्मा, ललित जोशी, अजय चंदोला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed