{"_id":"68aa042ad2fd20736e097af3","slug":"show-cause-notice-issued-to-absent-doctor-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118022-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गैरहाजिर चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गैरहाजिर चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी
Sat, 23 Aug 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। डीएम आशीष भटगांई ने कांडा तहसील परिसर और सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी में एक चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तहसील भवन के निर्माण कार्य को लेकर भी असंतोष जताया। कार्यदायी संस्था को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
तहसील परिसर में डीएम ने प्रमाणपत्रों को समय पर बनाने के लिए कहा। सभी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक से हाजिरी दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों का संधारण अव्यवस्थित पाए जाने पर नाराजगी जताई। सीएचसी में उन्होंने दवा कक्ष, दवाओं की उपलब्धता, विभिन्न वार्डों, ओपीडी की जांच की। चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिवाकर को अनुपस्थित चिकित्सक को नोटिस जारी करने और शिकायत पेटी की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने राइंका का निरीक्षण कर नवनिर्मित भवन का भ्रमण किया। कांडे-कन्याल गांव में आपदा प्रभावितों का हालचाल जाना। इस मौके पर तहसीलदार नितीशा आर्या भी मौजूद रहीं।