बागेश्वर। सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब कठायतबाड़ा की ओर से बलवंत सिंह मेमोरियल प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बृहस्पतिवार को लीग चरण के मुकाबले में शिवम ट्रेडर्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जय मां मैचुला पालड़ीछीना को नौ विकेट से मात दी।
डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय मां मैचुला पालड़ीछीना के बल्लेबाजों ने निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 120 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवम ट्रेडर्स की टीम ने मात्र आठ ओवरों में एक विकेट खोकर जीत हासिल की। मैच के विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के कमल खेतवाल, भाजपा के जिला संयोजक रतन रामनानी, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो संतोष जोशी, धीरज मेहता, योगेश परिहार और नरेंद्र गढ़िया रहे। मैच के अंपायर करन, भालेशंकर, स्कोरर राहुल, पंकज थे।