{"_id":"67f571f3b062d60fd40634f6","slug":"shades-of-nature-in-kapkot-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-114684-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट में छाई धुंध, लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट में छाई धुंध, लोगों को हो रही परेशानी
Wed, 09 Apr 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
कपकोट(बागेश्वर)। कई दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ रहने के बाद मंगलवार की सुबह क्षेत्र में धुंध छा गई। सुबह करीब नौ बजे के बाद वातावरण में धुआं छाने से दृश्यता भी कम हो गई है। लोगों को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आमतौर पर जंगलों में आग लगने की वजह से मौसम में धुंध देखने को मिलती है। लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं भी होती हैं। सीएचसी कपकोट के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक ने बताया कि धुंए से आंखों में जलन, सिर दर्द, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गले में खरास, थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
वन क्षेत्राधिकारी एनडी पांडेय ने बताया कि अचानक धुंध बढ़ने का कारण बादल हो सकते हैं। कभी-कभी मौसम में ऐसा परिवर्तन होता है। विभाग के पास आग लगने का अलर्ट, छोटी आग की घटना, आसपास के जंगलों में आग लगने की भी कोई सूचना नहीं मिली है।