फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Seven booked under Fight

Bageshwar News: महिलाओं और युवकों से मारपीट करने के मामले में सात लोगों पर केस दर्ज

Wed, 21 May 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 21 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seven booked under Fight
पुलिस ने सभी सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
विज्ञापन

गरुड़(बागेश्वर)। घेटी गांव में पिकअप और बाइक की टक्कर के बाद हुई मारपीट के मामले में बैजनाथ पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। सोमवार को गरुड़ क्षेत्र के घेटी गांव में पिकअप और बाइक की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई थी। मारपीट में चंदन फर्स्वाण (32) निवासी स्यालीस्टेट और पय्या गांव निवासी हरेंद्र मेहरा (31) और उनकी पत्नी विमला देवी और अंजू देवी घायल हो गए थे। घायलों की तहरीर के बाद बैजनाथ पुलिस ने रितेश काला और अन्य के खिलाफ धारा- 115,352,351/2 में मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष नाथ प्रताप नगरकोटी का कहना है कि सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने अराजकतत्वो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed