बागेश्वर। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में जायका स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक बैठक हुई। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने कहा कि सहकारिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बेहतर रूप से सृजन किया जा सकता है।
बैठक का आयोजन वन संसाधन प्रबंधन के तहत किया गया जिसमें समूह सदस्यों को समूहों के माध्यम से वनाग्नि सुरक्षा कार्य करवाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद वार्डवार निदेशकों का चुनाव हुआ। निर्वाचक निदेशकों में से सहकारिता के पदाधिकारी चुने गए। विशन राम को अध्यक्ष, नीरू देवी को सचिव और पुष्पा देवी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मध्यस्थता समिति के लिए माधवानंद, भगत सिंह, पंकज सिंह, क्रय समिति के लिए नरेंद्र रावत, हेमा रौतेला, अंकेक्षण समिति के लिए चंपा देवी, हंसी देवी आदि का चयन हुआ। गोपाल बिष्ट ने संचालन किया। बैठक में अर्जुन सिंह, गणेश कोरंगा, सुनील कुमार, सतीश कुमार आदि थे।