फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Self Dipendancy

कंपनी की नौकरी छोड़ प्रताप ने मशरूम की खेती में ढूंढा रोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Self Dipendancy
बागेश्वर। एक निजी कंपनी की नौकरी छोड़कर दिल्ली जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा निवासी प्रताप सिंह गढ़िया मशरूम की खेती से कमाई कर रहे हैं। वह दो अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। उनके घर पर ही रहकर स्वरोजगार करने से परिवार भी खुश है।
विज्ञापन

40 वर्षीय प्रताप सिंह गढ़िया ने 15 वर्षों तक 15 हजार रुपये की तनख्वाह में दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी की। परिवार का खर्च सही से नहीं चल पाने पर उन्होंने घर में ही स्वरोजगार करने की ठानी। इंटरनेट के माध्यम से मशरूम की खेती की जानकारी मिली और दो वर्ष पहले कंपनी की नौकरी छोड़कर घर आ गए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर से मशरूम की खेती का प्रशिक्षण लिया। घर पर ही मशरूम उत्पादन करने लगे। बताते हैं कि वह बटन मशरूम और ढिंगरी प्रजाति के मशरूम का उत्पादन करते हैं। एक वर्ष में करीब सात क्विंटल मशरूम का उत्पादन कर लेते हैं। बताते हैं कि बागेश्वर बाजार में ही उनका मशरूम बिक जाता है। इस समय डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से मशरूम बिक रहा है। बताते हैं कि मशरूम उगाने के लिए उन्हें इंडस प्रोजेक्ट ज्योलीकोट से 50 प्रतिशत अनुदान पर कंपोस्ट उपलब्ध कराई जाती है। 10 क्विंटल कंपोस्ट पर छह किलो बीज दिया जाता है। कहते हैं कि वह और लोगों भी मशरूम की खेती के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलों की खेती से पहली ही बार में कमाए 40 हजार
बागेश्वर। प्रताप सिंह ने फूलों की खेती में भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। बताया कि जुलाई 2019 से उन्होंने गेंदा के फूलों की खेती शुरू की है। पहली ही बार में दो क्विंटल गेंदा के फूल पैदा हुए। गेंदा के फूल 200 रुपया किलो बिके, इससे पहली बार में ही उन्हें 40 हजार रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed