{"_id":"60c8eaf58ebc3e326635416f","slug":"security-material-reached-kausani-s-staging-area-bageshwar-news-hld427843485","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी के स्टेजिंग एरिया में पहुंची सुरक्षा सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी के स्टेजिंग एरिया में पहुंची सुरक्षा सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कौसानी के स्टेजिंग एरिया में कार्य कर रहे कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुरक्षा सामग्री मुहैया करा दी गई है। अब कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य सामान की दिक्कत नहीं होगी। उन्हें रोजाना की मांग के आधार पर विभाग सामग्री उपलब्ध कराएगा।
बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए कौसानी-गरुड़ मोटर मार्ग पर स्टेजिंग एरिया बनाया गया है। जहां कर्मचारियों को फटे टेंट के नीचे काम करना पड़ रहा था। उनके पास सुरक्षा सामग्री की भी कमी थी। अमर उजाला ने कर्मचारियों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद सोमवार को विभाग ने टेंट की छत का प्लास्टिक बदला और मंगलवार को कर्मचारियों के लिए एन-95 मास्क, सर्जिकल मास्क, पीपीई किट, सेनिटाइजर और ग्लव्ज भिजवाए। कर्मचारियों ने कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद उन्हें सामग्री नहीं मिल पा रही थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना की मांग के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।
इधर, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने कहा कि विभाग के पास सुरक्षा सामग्री की कोई कमी नहीं है। विभाग की ओर से कर्मचारियों और जरूरतमंद को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी सामान की कमी होगी तत्काल आपूर्ति कराई जाएगी।