{"_id":"681e47c2da4c8f413f0cbabb","slug":"secretary-takes-meeting-to-the-bageshwar-news-c-231-1-ha11012-115430-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण कराएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण कराएं अधिकारी
Fri, 09 May 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 09 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
डेंगू संभावित स्थानों का टीम बनाकर चलाए जागरूकता अभियान
बागेश्वर। अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अनुराधा पाल ने एनएचएम के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के चल से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को अन्य विभाग के अभियंता के माध्यम से परीक्षण करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य के पहुंचने पर डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हुई बैठक में अपर सचिव ने आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए शिविर लगाने को कहा। उन्होंने सीएमओ से कहा कि स्वास्थ्य शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलना चाहिए। डेंगू महामारी से निपटने के लिए अपर सचिव ने डेंगू संभावित स्थानों का टीम बनाकर घर -घर जाकर सोर्स रिडक्शन का पता लगाकर आम जनता को बचाव के उपायों की जानकारी देने को कहा। सीएमओ ने जिला अस्पताल बागेश्वर सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में महिला चिकित्सक,बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक की नियुक्ति करने की मांग की। बैठक में प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक कुमार, जिला तपेदिक अधिकारी डॉ. देवी प्रसाद शुक्ला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,एनएचएम मनोज पुरोहित आदि थे।