फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   School Opening in Mid Corona

कोविड गाइडलाइन के साथ आज से होगा कक्षाओं का संचालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
School Opening in Mid Corona
बागेश्वर/अल्मोड़ा। कोविड काल में काफी समय से बंद स्कूल शासन के निर्देश पर सोमवार से खुलेंगे। कोरोना के कम होते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने दो अगस्त से कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया है। सोमवार से सरकारी और निजी स्कूलों में इन कक्षाओं का संचालन होगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बीच 20 अप्रैल से स्कूल, कॉलेज बंद हो गए थे। इन दिनों ऑनलाइन कक्षाओं के जरिये पढ़ाई हो रही थी। लंबे अंतराल के बाद स्कूल से ऑनलाइन कक्षाओं के बोझ से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। नेटवर्क समस्या और एंड्रायड मोबाइल फोन न होने के कारण कई छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित थे। इसका प्रभाव उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा था।
विज्ञापन

सीईओ पद्मेंद्र सकलानी ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के तहत स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। विभाग स्कूल खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है। दो अगस्त से जिले के स्कूलों में कक्षा नौ से 12वीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष घनानंद जोशी का कहना है कि सोमवार से निजी स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। विद्यार्थियों को सुरक्षित दूरी का पालन कर कक्षाओं में बैठाया जाएगा। सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी रहेगी।
वहीं अल्मोड़ा के सीईओ एचबी चंद ने बताया कि स्कूलों में कक्षा कक्ष और परिसर को सैनिटाइज कर सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश पूर्व में प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को दिए गए हैं। बच्चों और शिक्षकों को मास्क पहनकर स्कूल आना होगा। कक्षा कक्षों में छात्र-छात्राओं के लिए दूरी पर बैठने की व्यवस्था की गई है।
जिन कक्षाओं में छात्र-छात्राएं अधिक होंगे, वहां 50-50 फीसदी बच्चे कक्षाओं में बैठाकर पढ़ाई करवाई जाएगी। प्रार्थना सभा और स्कूल अवधि में सुरक्षित दूरी के नियम का पूरी तरह पालन किया जाएगा। जहां प्रांगण छोटे हैं, वहां फिलहाल प्रार्थना सभा स्थगित रहेगी।

खुलने से पहले सभी स्कूल सैनिटाइज
गरुड़ (बागेश्वर)। सोमवार से खुल रहे माध्यमिक स्कूल रविवार को सैनिटाइज किए गए। गरुड़ के बीईओ यूएस रावत ने स्कूलों के प्रधानाचार्य से नियमों का पालन करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed