फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SC woman molested and beaten

अनुसूचित जाति की महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट

Thu, 20 Aug 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Thu, 20 Aug 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन

काफलीगैर तहसील के असों मल्ला कोट गांव में चार युवकों ने अनुसूचित जाति की एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


 राजस्व पुलिस ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की तफ्तीश रेगुलर पुलिस को सौंपने की तैयारी चल रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक असों मल्ला कोट निवासी अनुसूचित जाति की एक 34 वर्षीया महिला अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। उसका पति नौकरी पर है।

रविवार रात लगभग आठ बजे गांव के सुरेश सिंह, गणेश सिंह, पान सिंह और महेश सिंह शराब के नशे में धुत होकर बकरी खरीदने के बहाने उसके घर में घुस गए।

 आरोप है कि चारों ने उसके साथ छेड़छाड़ और गाली गलौच की। विरोध करने पर मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

युवकों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।  इसके बाद चारों वहां से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने रात में ही झिरोली थाने में इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से महिला हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह मामला राजस्व पुलिस सर्किल का होने के कारण काफलीगैर तहसील को स्थानंातरित किया गया।


 इसके बाद तहसीलदार मोहन राम आर्य ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार ने बताया कि महिला की ओर से चारों के खिलाफ धारा 323, 354, 504, 506 और 3(11)1 एससी एसटी ऐक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


 साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित अन्य कार्रवाई रेगुलर पुलिस से कराने के लिए जिलाधिकारी से आग्रह किया गया है।

पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने बताया कि मामला रेगुलर पुलिस के पास आते ही कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच सीओ को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed