{"_id":"67f415c55e8e00f05b0883c1","slug":"save-forest-from-fire-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114670-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आग बुझाने से अहम है वनों को जलने से बचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आग बुझाने से अहम है वनों को जलने से बचाना
Mon, 07 Apr 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में वन विभाग के कार्मिकों की बैठक लेते मुख्य वन संरक्षक।
- फोटो : Samvad
मुख्य वन संरक्षक ने ट्रैप कैमरे और ड्रोन की मदद से आग लगाने वालों पर निगरानी के दिए निर्देश
बागेश्वर। कुमाऊं मंडल के मुख्य वन संरक्षक धीरज पांडेय ने जिले के विभिन्न वन प्रभागों का भ्रमण किया। उन्होंने अधिकारियों को वनों को जलाने वालों पर ट्रैप और ड्रोन कैमरों से नजर रखने को कहा। पहचान करने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य वन संरक्षक पांडेय ने कौसानी, छतीना, हरिद्वारछीना आदि क्रू स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वनाग्नि प्रबंधन पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा। वन क्षेत्रों में निगरानी के लिए कैमरे लगाने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए। आग लगाने की सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखते हुए उन्हें नकद पुरस्कार प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनों की आग बुझाने से अहम आग लगने से रोकना है। उन्होंने आग लगाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। कहा कि जब आग लगाने वाले जेल भेजे जाएंगे तो वनाग्नि की घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी। इस मौके पर डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, रेंजर श्याम सिंह करायत, कैलाश पांडेय, प्रयाग दत्त चौबे, नवीन चंद्र समेत तमाम विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।