फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sarayu Bagad in Bageshwar For Uttarayani

Bageshwar News: उत्तरायणी में बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे मेलार्थी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Sarayu Bagad in Bageshwar For Uttarayani
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले को लेकर सरयू नदी में समतलीकरण के लिए लगी जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोविड काल में दो साल तक सांकेतिक रूप से आयोजन के बाद इस साल उत्तरायणी मेला फिर अपने भव्य रूप में लौट रहा है। मेले के आयोजन के लिए नगर में तैयारियां जोरों पर हैं। नगरपालिका की ओर से इस साल भी सरयू नदी में नौकायन कराने का निर्णय लिया गया है। नुमाइशखेत मैदान में उड़ने वाली धूल से लोगों को बचाने के लिए पूरे मैदान में मैट बिछाई जाएगी। नगर के सभी पुलों को बिजली की लड़ियों से जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन

पौराणिक, धार्मिक, राजनीतिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक महत्व का उत्तरायणी मेला जिले की पहचान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मेले को विश्व पटल पर पहचान दिलाने की बात कहकर इसके महत्व को बढ़ा दिया है। नगरपालिका और जिला प्रशासन भी मेले के भव्य आयोजन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि पूरे नगर में सफाई और रंगरोगन का काम अंतिम चरण में है। मेला स्थल सरयू और गोमती बगड़ के समतलीकरण का काम चल रहा है। सरयू नदी पर बने पुल के नीचे चित्रकारी की जा रही है। नुमाइशखेत मैदान में बनने सांस्कृतिक मंच की विशेष सजावट की योजना है। विकास प्रदर्शनियों को भी आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed