{"_id":"91aee32f66c0194806c5a1f9fe0e6cd0","slug":"sarala-on-the-birthday-sister-recalled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जन्म दिवस पर सरला बहन को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म दिवस पर सरला बहन को याद किया
ब्यूरो/अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)।
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी आश्रम में कस्तूरबा महिला उत्थान मंडल की ओर से सरला बहन का जन्म दिन मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यहां हवन भी किया गया।
विज्ञापन
बाद में आश्रम में गोष्ठी हुई। समाज के लिए सरला बहन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई। वक्ताओं ने उत्तराखंड के किसानों की दशा पर चर्चा की।
पहाड़ की खेती को बचाने के लिए ठोस कृषि नीति बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर लक्ष्मी आश्रम की मंत्री सरला बहन, पुष्पा बहन, बसंती बहन, पूरन पांडे, रमेश जोशी, भैरव दत्त जोशी, रेबाधर वैष्णव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन