फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sanskrit competition in Bageshwar schools

बागेश्वर के स्कूलों में संस्कृत प्रतियोगिता

Sun, 18 Sep 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sun, 18 Sep 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit competition in Bageshwar schools
बागेश्वर के स्कूलों में संस्कृत प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से पंतक्वैराली हाईस्कूल में संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने किया। श्लोक उच्चारण, समूह गान में जीआईसी खुनौली, नाटक में पंतक्वैराली और भाषण में गायत्री विद्या मंदिर पहले स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


संस्कृत प्रतियोगिता के श्लोकोच्चारण में जीआईसी खुनौली को पहला, पंतक्वैराली को दूसरा, जीजीआईसी बागेश्वर को तीसरा स्थान मिला। समूह गान में जीआईसी खुनौली, विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर, पंत क्वैराली पहले दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। नाटक में हाईस्कूल पंतक्वैराली पहले, इंटर कॉलेज घिंघारूतोला दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


भाषण में गायत्री विद्या मंदिर को पहला, विवेकानंद विद्या मंदिर को दूसरा स्थान मिला। डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, बसंत त्रिपाठी, विजय कांडपाल, ललित जोशी, हेमचंद्र पांडेय निर्णायक थे। वहां प्रधानाचार्य डॉ. रमेश चंद्र कांडपाल, किशन रावल, सुनीता टम्टा, माधवानंद पंडा, महेश चंद्र तिवारी, नवीन अंडोला, लक्ष्मण कोरंगा, ऊर्बादत्त, लीलाधर पांडेय, सरस्वती पंडा, कुंदन, प्रकाश सिंह, मुकेश कुमार, सुरेश चौबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक चंदन राम दास ने निधि से पांच लेपटॉप, एक प्रोजेक्टर और कक्ष निर्माण के लिए एक लाख रुपये और ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने विद्यालय को दो वाटर फिल्टर देने के साथ ही मनकोट से विद्यालय तक सीसी मार्ग बनाने की घोषणा की। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने क्रीड़ा सामग्री के लिए पांच हजार रुपये दिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed