फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sanitation workers furious for sending JCB and vehicles to collect garbage

कूड़ा उठाने के लिए जेसीबी और वाहन भेजने पर भड़के पर्यावरण मित्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers furious for sending JCB and vehicles to collect garbage
नहीं उठने देंगे कूड़ा-बागेश्वर में कूड़ा उठाने आई जेसीबी के सामने झाड़ू उठाकर विरोध प्रदर्शन कर? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में रविवार सुबह फैले कूड़े को हटाने के लिए जेसीबी और वाहन भेजने से गुस्साए पर्यावरण मित्रों ने झाड़ू लहराकर विरोध जताया। पर्यावरण मित्रों के विरोध के चलते मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष और वाहनों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। पर्यावरण मित्रों ने मांगों को लेकर रविवार को भी पालिका परिसर में धरना दिया। हड़ताल के कारण समूचे नगर में गंदगी पसरी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब सात बजे नगर के गोमती पुल के पास नगरपालिका ने सड़क पर फैले कूड़े को उठाने के लिए जेसीबी मशीन और दो वाहन भेजे। इसकी भनक लगते ही देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंदन लाल, कुमाऊं मंडल सचिव संजीव भारती के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र पहुंच गए। पर्यावरण मित्रों ने जबरन कूड़ा उठाने का कड़ा विरोध किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने पर्यावरण मित्रों को समझाने का प्रयास किया। पर्यावरण मित्रों ने पालिकाध्यक्ष को घेर लिया। महिला पर्यावरण मित्र हाथ में झाड़ू लेकर नारेबाजी करनी लगीं। पर्यावरण मित्रों ने पालिकाध्यक्ष की एक नहीं सुनी। कहा कि किसी भी कीमत में कूड़ा नहीं उठने देंगे।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष चंदन लाल, कुमाऊं मंडल सचिव संजीव भारती ने कहा कि वह लोग अपनी जायज मांगों को लेकर बीते 19 जुलाई से आंदोलन चला रहे हैं। सरकार ने सात दिन बाद भी उनसे बात करने की जहमत नहीं उठाई है। कहा कि पर्यावरण मित्र कूड़ा उठाने का काम करते हैं। इस काम में बीमारी का खतरा रहता है। सरकार पर्यावरण मित्रों का जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा तक नहीं कराती। निकायों और सरकारी कार्यालयों में ठेका प्रथा पर पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जा रही है। दशकों की सेवा के बाद नियमित तो दूर विभागीय संविदा पर तक नहीं रखा जा रहा है। कहा कि मांग पूरी होने तक काम पर नहीं लौटेंगे। विरोध जताने वालों में शाखाध्यक्ष तेजपाल, राजेश कुमार, शीला देवी, नरोत्तम वाल्मीकि, राम गोपाल, गिरीश लाल, गीता देवी, नन्हे लाल, अनिल कुमार, सोमवीर आदि मौजूद थे। उधर, कपकोट नगर में फैली गंदगी को सभासदों ने एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन कूड़ा उठाया तो किया जाएगा कड़ा विरोध:भारती
बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव संजीव भारती ने कहा कि नगरपालिका और प्रशासन जबरन कूड़ा उठवाने की कोशिश कर रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिश की जा रही है। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। कहा कि सरकार पर्यावरण मित्रों के साथ लगातार छल कर रही है। उनकी जायज मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। इसका विरोध जारी रहेगा। मांग पूरी होने तक काम पर नहीं लौटेंगे।

पर्यावरण मित्रों के समर्थन में मंगलवार को बंद रहेंगे फड़-खोखा
बागेश्वर। बागनाथ फड़-खोखा समिति ने पर्यावरण मित्रों के आंदोलन को समर्थन दिया है। समिति के अध्यक्ष किशन राम गोमती पुल पर चल रहे पर्यावरण मित्रों के विरोध-प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार हर समय जोखिम में काम करने वाले पर्यावरण मित्रों की अनदेखी कर रही है, यह उन लोगों के साथ अन्याय है। कहा कि आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को बागेश्वर के सभी फड़-खोखा बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed