फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sainyadham in Bageshwar

शहीदों के घर-आंगन की मिट्टी लेने को रवाना हुई सैनिक सम्मान यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sainyadham in Bageshwar
बागेश्वर के कठायतबाड़ा में शहीद नारायण सिंह के आंगन की मिट्टी एकत्र करते सैनिक कल्याण कर्मी। वि? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शहीदों को सम्मान देने और उनके परिजनों को गौरवान्वित करने के उद्देश्य से शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ हो गया है। डीएम कार्यालय से डीएम विनीत कुमार, एसपी अमित श्रीवास्तव और नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का समापन चार दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यात्रा जिले के तीनों ब्लॉकों के शहीदों के घर-आंगन की मिट्टी एकत्र करेगी। सभी शहीद सैनिकों के परिजनों को ब्लॉक स्तर पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया जाएगा। जिले के शहीदों के घर से एकत्र की गई मिट्टी को देहरादून में बने सैन्यधाम भेजा जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट ने बताया कि शहीद सम्मान यात्रा 15 से 21 नवंबर तक बागेश्वर ब्लॉक में शहीदों के गांव से मिट्टी एकत्र करेगी।
विज्ञापन

24 को नुमाइशखेत मैदान में वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। गरुड़ ब्लॉक में 22 से 26 नवंबर तक यात्रा शहीदों के घर जाएगी। 27 को ब्लॉक सभागार गरुड़ में शहीदों के परिजन सम्मानित होंगे। कपकोट में यात्रा 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक शहीदों के आंगन की मिट्टी एकत्र करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार को ब्लॉक सभागार कपकोट में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहां पर पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुबोध लाल साह, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, एसडीएम हर गिरी, तहसीलदार नवाजिश खलीक, दलीप सिंह खेतवाल, रणजीत सिंह बोरा आदि थे।
शहीद खेतवाल के आंगन से मिट्टी लाए
बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जीएस बिष्ट, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल आदि ने कठायतबाड़ा के शहीद नारायण सिंह खेतवाल के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। शहीद के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम के लिए एकत्र की और 24 को होने वाले सम्मान समारोह में परिजनों को आमंत्रित किया।
भिकियासैंण ब्लॉक के शहीदों के आंगन से एकत्र की मिट्टी
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण ब्लॉक से पूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों के आंगन की मिट्टी कलश में लेकर शहीद सम्मान यात्रा के निकाली। सोमवार को मुनियाचौरा गोहाड़ गांव से पूर्व सैनिकों की टीम ने 1965 पाकिस्तान युद्ध में शहीद सैनिक मोहन सिंह के घर के आंगन से मिट्टी उठाई।

इसके बाद 1965 में पाकिस्तान युद्ध में शहीद सैनिक प्रयागदत्त ग्राम चौड़ा और शहीद सैनिक लालसिंह ग्राम रिखाड़ी 1989 शांति सेना श्रीलंका में शहीद नरसिंह ग्राम सिलंग के घरों के आंगन से कलश में मिट्टी ली। यात्रा बाजन-बिनायक मोटर मार्ग से भिकियासैंण पहुंची। जगह-जगह लोगों ने कलश पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। वहां पर पूर्व सैनिक संगठन जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी, मोहन कन्याल, रमेश जोशी पुष्पा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed