फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sainik Welfare Employees Stalked on Demand for Departmental Contracts

विभागीय संविदा की मांग को धरने पर डटे रहे सैनिक कल्याण कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sainik Welfare Employees Stalked on Demand for Departmental Contracts
बागेश्वर में कार्य बहिष्कार के दौरान धरना देते सैनिक कल्याण कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विभागीय संविदा की मांग को लेकर सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दसवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और निदेशक पर जायज मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। संविदा कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की भी चेेेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण कर्मचारी कार्यालय में 14 संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। लंबे समय से कर्मचारी विभागीय संविदा देने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ भी नहीं दिया गया है। छुट्टी के दिन का वेतन भी काटा जा रहा है। कहा कि कई बार समस्याओं को लेकर अधिकारी और निदेशक को ज्ञापन दिया गया। इसके बावजूद अनदेखी की जा रही है। इधर कर्मचारियों की हड़ताल से कार्यालय आने वाले पूर्व सैनिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके पेंशन प्रकरण, अकाउंट आदि के काम प्रभावित हो गए हैं। कर्मचारियों ने जल्द विभागीय संविदा, सातवें वेतनमान सहित अन्य समस्याओं का निदान करने की मांग की। धरने में सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी, दीप चंद्र बिष्ट, महेश कांडपाल, शोबन सिंह, मोहन चंद्र पंत, किशन परिहार आदि बैठे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed