{"_id":"6a11df59d5530a28550fa6e9","slug":"sailiya-bajani-mijolia-road-will-be-constructed-with-an-expenditure-of-rs-10-lakh-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-125134-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 10 लाख से बनेगी सैलिया बजाणी-मिजोलिया सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 10 लाख से बनेगी सैलिया बजाणी-मिजोलिया सड़क
Sat, 23 May 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 23 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सौलिया बजाणी के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। गांव के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्र में तीन किलोमीटर का मोटर मार्ग बनने से 150 परिवार लाभान्वित होंगे।
क्षेत्र में 10 लाख रुपये से बन रही सड़क का जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, जिपं सदस्य दीपक खुल्बे, क्षेपं सदस्य लक्ष्मण कुमार और ग्राम प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क और अधिक मजबूत होगा। कहा कि यह सड़क क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देगी। निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दयाकृष्ण जोशी, मनोज रावल, प्रताप सिंह, गोपाल सिंह, मंगल राणा, राजू नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद