फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sadanira Saryu in danger, water in river is not equal

सदानीरा सरयू संकट में, नदी में पानी न के बराबर

Wed, 30 Jan 2019 11:13 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Wed, 30 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sadanira Saryu in danger, water in river is not equal
कपकोट के सलिंग में सदानीरा का का हाल। - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं की सदानीरा सरयू नदी में पिछले कुछ दिन से न के बराबर पानी है। गांव वालों का आरोप है कि यहां स्थित जल विद्युत कंपनी ने नदी का सारा पानी रोक लिया है। उधर, कंपनी प्रबंधक का कहना है कि नियमों के मुताबिक नदी में 15 प्रतिशत तक पानी छोड़ा जा रहा है। लोगों ने दो दिन में समस्या न सुलझने पर पावर कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


कुमाऊं  की प्रमुख नदियों में शामिल सरयू नदी में इतना कम पानी है कि नदी तल में पत्थर ही पत्थर दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी इतना कम है कि नदी में स्नान करना तक मुश्किल हो गया है। शवदाह के समय सबसे अधिक परेशानी होती है। पानी कम होने से मछलियों भी संकट में है।
विज्ञापन


सरमूल सौधारा, भद्रतुंगा विकास और सरयू संरक्षण समिति के प्रभारी अध्यक्ष भगवत कोरंगा, सचिव कमला कुमल्टा आदि का आरोप है कि यहां संचालित उत्तर भारत हाइड्रो पावर कंपनी नदी का पूरा पानी सुरंग में डायवर्ट कर रही है। डोडिला और रीठाबगड़ में टरबाइन हैं और इसके लिए सलिंग में बांध बनाया गया है। इनकी ओर से 48 घंटे के अंदर नदी में निर्धारित मात्रा में पानी न छोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उत्तर भारत हाइड्रो पावर कंपनी के प्रबंधक कमलेश जोशी का कहना है कि एनजीटी और केंद्र सरकार के बीच हुए करार के तहत नदी में दस से 15 प्रतिशत तक पानी हमेशा छोड़ा जाता है। शवदाह की सूचना मिलने पर दो घंटे तक नदी का पानी रोका ही नहीं जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed