{"_id":"5745f9584f1c1b2c3e690b59","slug":"ruchi-became-the-district-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में विवेकानंद की रुचि मलड़ा बनीं जिला टॉपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में विवेकानंद की रुचि मलड़ा बनीं जिला टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 26 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा सहित विभिन्न विद्यालयों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विवेकानंद के छात्र अर्जुन दयाराकोटी ने जहां इंटरमीडिएट में प्रदेश में 19वां स्थान बनाया। इसी स्कूल की छात्रा रुचि मलड़ा ने हाईस्कूल में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। सरस्वती शिशु मंदिर की किरन कांडपाल 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
जिला टॉपर रुचि मलड़ा का सपना इंजीनियर बनने का है। पिता शेर सिंह मलड़ा और माता माया मलड़ा ने अपनी पुत्री की उपलब्धि पर खुशी जताई है। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर बागेश्वर की छात्रा किरन कांडपाल जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। किरन डॉक्टर बनना चाहती हैं। किरन ने बताया कि वह चार घंटे पढ़ाई करती हैं। किरन के पिता वंशीधर कांडपाल आर्मी में हैं, जबकि माता ऊषा कांडपाल गृहिणी है। किरन की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी और प्रबंधक विजय कुमार वर्मा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
इधर, कपकोट के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्घन जोशी ने बताया कि हाईस्कूल में 87.8 प्रतिशत अंकों के साथ मनोज भंडारी और इंटर में 80.5 प्रतिशत अंकों के साथ कंचना विद्यालय टॉपर रही। इधर, मां उमा हाईस्कूल कपकोट का परीक्षाफल भी शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक उमेश जोशी ने बताया कि हाईस्कूल के 15 बच्चों में से 13 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जबकि दो छात्र द्वितीय स्थान पर रहे। छात्र चंद्रशेखर जोशी 83 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉपर रहे।
विज्ञापन